Panchkula-Shimla NH पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौत , जांच में जुटी पुलिस

पंचकूला, 14 अक्टूबर पंचकूला – जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के गांव सूरजपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत…

पंचकूला

पंचकूला, 14 अक्टूबर

पंचकूला – जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के गांव सूरजपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरजपुर निवासी रमेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार,  रमेश किसी काम से पैदल जा रहे थे। उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे रमेश लहुलुहान होकर सड़क पर ही गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।जहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

अन्य खबरें जानें-

Faridabad में 6 महीने पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *