Kaithal में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कैथल, 14 अक्टूबर कैथल में महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन…

कैथल

कैथल, 14 अक्टूबर

कैथल में महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान पारिवारिक वातावरण, सामाजिक समरसता और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों के प्रति श्रद्धा का सुंदर दृश्य देखने को मिला।कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान राम प्रताप गुप्ता सहित कईं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों से अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की। महाराजा अग्रसेन की भव्य पुष्प प्रतिमा ने मोहा मनसमारोह स्थल पर महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा को फूलों से आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया, जो कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक रही। अतिथियों के आगमन पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। आयोजन स्थल को सुंदर ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

समाज की उन्नति का लिया संकल्प

अग्रवाल युवा सभा के प्रधान राम प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक सक्रियता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज की उन्नति एवं एकता का संकल्प लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में महिला इकाई की ओर से शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगारंग झांकियों तथा राधा-कृष्ण नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। पूरे आयोजन में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में प्रत्येक पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर जैन एवं उनकी टीम के कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकारों और जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

अन्य खबरें जानें-

Youth attacked in Faridabad: दर्जन भर लोगों ने हथौड़े-डंडों से युवक की पिटाई, CCTV में कैद वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *