कलायत, 21 नवंबर
कैथल जिले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल की टीम ने थाना कलायत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 19.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोनू उर्फ बच्ची अपनी बाईक पर शिमला गांव से कलायत में नशा स्पलाई करने आ रहा है। पुलिस ने सूचना को विश्वसनीय मानते हुए इलाके में नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद बाईक पर आते युवक को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से 19.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कलायत थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



