पानीपत, 21 नवंबर
पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दष्युंत चौटाला पर धान घोटाले के आरोपों पर पलटवार किया है। मंत्री ने कहा कि अगर दष्युंत चौटाला के पास धान घोटाले का कोई सबूत है तो वह तथ्यों के साथ सामने लाए।
दुष्यंत के आरोपों पर मंत्री का पलटवार
बीते दिनों पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने मीडिया के सामने लगभग 2000 करोड रुपए के धान घोटाले के आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने यह कहा था कि समय आने पर इसे उजागर करेंगे। दुष्यंत चौटाला के इस आरोप पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी तरीके से कम कर रही है। यदि दुष्यंत चौटाला आरोप लगा रहे हैं तो तथ्यों के साथ सामने लाए।
खेलों से नशे को हरा रहा हरियाणा
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी के हरियाणा में नशा बिकने के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं जबकि हरियाणा में सरकार ने युवाओं का ध्यान खेलों की ओर डायवर्ट किया है। हाल ही में हुए एशियन गेम्स में पूरे देश के अंदर जो मेडल आए उनमें से 50% हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने जीते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी खेल नीति बनाई गई है जिसमें युवा खेलों की ओर आकर्षित हो सके।
पोलिंग रिकॉर्ड पर मंत्री ने दी सफाई
वही कैबिनेट मंत्री ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पोलिंग रिकॉर्ड नहीं होने के आरोप पर कहा कि सभी प्रकार के चुनाव में अधिकारियों के अलावा पार्टियों के पोलिंग एजेंट भी होते हैं। शाम 5:00 बजे तक जो लोग लाइन में खड़े होते हैं सिर्फ उन्हीं की वोटिंग होती है। उनकी वोटिंग होने के बाद बॉक्स बंद करने के समय सभी के साइन होते हैं।
इसके बाद EVM जमा होने के समय भी साइन किए जाते हैं। जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार आती है वहां तो वोट चोरी नहीं होती। लेकिन जहां पर भाजपा की सरकार आती है वहां वोट चोरी किया आरोप लगा दिए जाते हैं। यह सभी निराधार आरोप है।
अन्य खबरें जानें –
Kalayat में 19 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू, गुप्त सूचना ने खोली तस्कर की पोल



