Fatehabad में 1.20 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर काबू, दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

फतेहाबाद, 21 नवंबर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की…

फतेहाबाद

फतेहाबाद, 21 नवंबर

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की 524 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी ASP दिव्यांशी सिंगला ने प्रेस वार्ता में दी।ASP दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का ध्यान नशा सप्लाई नेटवर्क को तोडना और उससे अर्जित संपत्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

ASPदिव्यांशी सिंगला ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टू क्षेत्र में दो व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्टू रोड स्थित वाटर वर्क्स के पास दो आरोपियों को काबू किया। जिनके पास से तलाशी लेने पर  524 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।दोनोँ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

13 दिन पहले जेल से छूटा था लक्की

ASP दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि आरोपियोँ की पहचान आलोक कुमार उर्फ लक्की पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी वार्ड नंबर 11, भूना, जिला फतेहाबाद तथा सुनील उर्फ सन्नी, निवासी भट्टू कलां के रूप में हुई है। लक्की करीब 13 दिन पहले जेल से बाहर आया था।   अब उसे दोबारा हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

सन्नी पर पहले से 2 NDPS मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील उर्फ सन्नी के खिलाफ भी NDPS एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हेरोइन के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *