रोजगार मेले से नाराज युवाओं ने पूछा- नौकरी नहीं देनी थी तो क्यों लगाया …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में प्रशासन की तरफ से लगाया गया रोजगार मेला असफल साबित हुआ, इस रोजगार मेले से अधिकतर युवा नाखुश नजर आए।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में प्रशासन की तरफ से लगाया गया रोजगार मेला असफल साबित हुआ, इस रोजगार मेले से अधिकतर युवा नाखुश नजर आए। इस मेले में प्रदेश के युवा भारी संख्या में पहुंथे थे, लेकिन सभी को केवल आश्वासन दिया गया और रोजगार दूर-दूर तक उन्हें नसीब नहीं हुआ।

 
युवाओं ने बताया कि इस रोजगार मेले में उनसे रेज्यूमे तो जमा करा लिए गए, लेकिन उनको जॉब नहीं मिली। किसी को नौकरी का आश्वासन दिया गया, तो किसी को साफ तौर पर नौकरी के लिए मना कर दिया गया।
युवतियां भी काफी नाखुश नजर आईं, उन्होंने बतया कि उनके सामने कंडीशन रखी गई कि जॉब के लिए उनके पास स्कूटी या अन्य वाहन होना अनिवार्य है। नाराज युवतियों ने कहा कि रोजगार मेले के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है और अगर रोजगार देना ही नहीं था, तो रोजगार मेला लगाया ही क्यों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *