ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है। पाकितान के प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने जहां राहुल गंधी को कन्फ्यूज नेता करार दिया है, वहीं बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने पूरे देश को शर्मिंदा कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह जम्मू कश्मीर को लेकर टिप्पणिंयां की है, उन्हीं की टिप्पणियों को पाकिस्तान ने भी इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान ने अर्ज़ी में कहा है कि (कश्मीर में हो रही) हिंसा की घटनाओं को मुख्यधारा के राहुल गांधी जैसे नेताओं ने कबूल किया है। पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र को दी गई अर्ज़ी में राहुल गांधी का नाम है। वे वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने आज कहा कि यह अंदरूनी मामला है और हिंसा पाकिस्तान की वजह से है। पूरी तरह यू-टर्न इसलिए ले लिया क्योंकि देश को गुस्सा आ गया था, देश चाहता था कि वह पलट जाएं।

