Patiala Young Woman’s Body in Garbage: पटियाला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला, कचरे की ढेर में नीले ड्रम से 15-20 साल की युवती का शव बरामद

Patiala Young Woman’s Body in Garbage: पटियाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब DCW रोड फ्लाईओवर के पास कूड़े के ढेर के पास पड़े…

Patiala Young Woman's Body in Garbage: पटियाला में इंसानीयत को शर्मसार करने वाला मामला, कचरे की ढेर में नीले ड्रम से 15-20 साल की युवती का शव बरामद

Patiala Young Woman’s Body in Garbage:

पटियाला में उस समय सनसनी फैल गई, जब DCW रोड फ्लाईओवर के पास कूड़े के ढेर के पास पड़े एक नीले प्लास्टिक के ड्रम से युवती का शव बरामद हुआ। यह शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है युवती कि उम्र 15 से 20 साल की हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही, अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

शव नीले ड्रम में बंद कर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया

पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से भी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, लड़की के चेहरे और गर्दन पर कुछ निशान मिले हैं। हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी कि ये चोटें किसी झगड़े के दौरान लगी थीं या मामला कुछ और है। शुरुआती जांच से पता चला है कि मृत लड़की पटियाला की ही रहने वाली हो सकती है। पुलिस को शक है कि अपराध करने के बाद, लड़की के शव को एक नीले ड्रम में बंद करके देर रात कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया गया था। शव को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

शन की शिनाख्त जारी

ASI गुरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे जब कूड़ा उठाने वाले ने ड्रम खोला, तो उसे उसके अंदर लड़की का शव पड़ा मिला। इसके बाद, पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवती की बांह पर दिल का एक टैटू बना हुआ है, जिस पर “NA” लिखा है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही लड़की की पहचान हो जाएगी, मामले के कई पहलू सामने आ सकते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Dera Baba Nanak Hheroin Seize: डेरा बाबा नानक के गांव थेथरके में हेरोइन की 464 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *