Panipat Anti-Corruption Bureau: पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, जानिए कैसे झुठे मामले की एवज में लूट रहा था पैसा?

Panipat Anti-Corruption Bureau: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पानीपत की टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे किला थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को 10 हजार…

Panipat Anti-Corruption Bureau:

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पानीपत की टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे किला थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते थाने से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। फैक्ट्री के कर्मचारी ने अपने मालिक के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने की शिकायत दी थी। आरोप है कि इसे समझौता करवाकर खत्म करने की एवज में सुरेश 10 हजार रुपए मांगा था। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की चांदनीबाग क्षेत्र में कारपेट दरी बनाने की फैक्ट्री है। उसके पास एक कर्मचारी काम करता है। जिसके साथ उसका 8 हजार रुपए का लेन-देन था। उसने 4 हजार (Panipat Anti-Corruption Bureau) रुपए दे दिए थे। जबकि 4 हजार रुपए बकाया था।

हवालात में डालने की दी धमकी

इसी रंजिश में कर्मचारी ने उसके खिलाफ 12 मई को किला थाना में झूठी शिकायत दी। आरोप लगाया कि उसने कर्मचारी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। जबकि उसने पैसे देने का आश्वासन दिया था। उसे 13 मई को थाने में बुलाया गया। जहां पर थाना प्रभारी एसआई सुरेश उसे हवालात में डालने की धमकी दी। उसने प्रभारी को बताया कि शिकायत झूठी है, लेकिन प्रभारी ने एक नहीं सुनी। प्रभारी ने दोनों शिकायत में समझौता करवाकर उसे खत्म करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। उसने पानीपत एसीबी टीम को शिकायत दी। वकील ने बताया कि उसने 2 माह पहले एक पार्टी का समझौता कराया था।

जानिए कैसे ACB ने दबोचा

आरोप है कि इस मामले में भी किला थाना प्रभारी उनके एक जानकार के पास बार-बार कॉल करके 3 हजार रुपए की मांग कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह थाने पहुंचा। प्रभारी ने कहा कि पहले 2 माह पुराना हिसाब क्लियर करो। उससे 3 हजार रुपए ले लिए। फिर कहा कि शाम तक 10 हजार रुपए दे देना, वरना अंदर कर दूंगा। जिसके बाद वह एसीबी के पास पहुंचा। एसीबी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही एसीबी एसपी ममता सिंह के संज्ञान में मामला डाला। 500-500 के नोटों पर रंग लगाकर शिकायतकर्ता को दिया। रात 9 बजे शिकायतकर्ता थाने पहुंचा। एसीबी टीम ने एसआई को रंगेहाथ 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

अन्य ख़बरें जानें-

Patiala Young Woman’s Body in Garbage: पटियाला में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *