Nuh Death: नूंह में युवती ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत से पहले लगाए दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप

Nuh Death: नूह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। युवती की अस्पताल…

Nuh Death: नूंह में युवती ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत से पहले लगाए दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप

Nuh Death:

नूह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। युवती की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने कुछ युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई को वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी 20 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि रात करीब एक बजे अरशद पुत्र उस्मान और जाहुल पुत्र मुबीन अपने 3 से 4 अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। परिजनों के अनुसार युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि आरोपियों ने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

तनाव के कारण निगला जहरीला पदार्थ

परिजनों का आरोप है कि अगले दिन आरोपी युवती पर मिलने का दबाव बनाने लगे। जब युवती ने मना किया तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि इसी तनाव में युवती ने दोपहर के समय जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवती ने मौत से पहले पुलिस और परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया था। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

बिछौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया है, जहां बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवती द्वारा दिए गए बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Fuel Price Hike: जालंधर में तेल की बढ़ती कीमतों के बाद पंपो पर पसरा सन्नाटा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *