ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। जानकारी के मुताबिक योगी कैबिनेट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में जमीन देने का फैसला किया है।
3 विकल्प केंद्र को भेजे थे
राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान के बाद अब योगी कैबिनेट ने फैसला सुनाया है। जादा जानकारी देते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने के लिए 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव पास हो गया है। हमने 3 विकल्प केंद्र को भेजे थे, जिसमें से एक पर सहमति बन गई है।
जेपी नड्डा ने किया ट्वीट
इससे पहले बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि,’भव्य राम मंदिर को लेकर जिस तरह समाज के सभी वर्गों में सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूत डोर दिखी, उससे पता चलता है कि भारतीय समाज का ताना-बाना कितना मजबूत है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल15 ट्रस्टी होंगे, और इनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर ट्वीट करते हुए कहा कि, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनेक बार बधाई देता हूं।
ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र होगा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राम मंदिर बनाने को लेकर बड़ा फैसला लिया, पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाने को लेकर ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी, पीएम मोदी ने इस ट्रस्ट का नाम श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र’ रखा है।वहीं पीेएम मोदी ने अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन को भी ट्रस्ट को देने की बात कही है।



