ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव बड़े बुद्धिजीवी और चुनाव विश्लेषक के रूप में जाने जाते हैं । लेकिन संगरूर के भवानीगढ़ में 200 किसान संगठनों की एक महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना कुत्ते से कर दी । अब ये उन्होंने जानबूझ कर किया या अनजाने में, ये तो वो ही बेहतर बता सकते है । दरअसल, योगेंद्र यादव PNB घोटाले पर चुटकी ले रहे थे । 11 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के देश से भागने और सरकार, सीबीआई को ठेंगा दिखाने की चर्चा कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए ।
किसान संगठनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में चुप्पी है । मोदी जी बड़ा अच्छा भाषण देते हैं और चुनाव से पहले भी यही कहा करते थे कि देश का चौकीदार बना दो । लेकिन अब जब देश ने उन्हें चौकीदार बना दिया है तो इस घोटाले के लिए भी वे ही जिम्मेदार हैं । योगेंद्र यादव ने सभा में मौजूद किसानों से पूछा कि – आप घर में चौकीदार रखते हो और अगर घर में चोरी हो जाए तो आप चौकीदार से क्या सलूक करते हो? चौकीदार की तो छोड़ो, आप घर की रखवाली के लिए घर में कुत्ता पालते हो, पर अगर घर में फिर भी चोर घुस आए तो आप यही कहते हो कि कुत्ते को चोर ने हड्डी डाल दी होगी । अब आप ही बताओ PNB में इतना बड़ा घोटाला कैसे हो सकता है? इसका मतलब है कि कुते को किसी ने हड्डी डाल दी है तभी वो भौंक नहीं रहा।
Watch Video
https://youtu.be/7uGFdZrReLU
