ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात के भावनगर जिले में आज सुबह बडोरा गांव के निकट बने पुल से ट्रक निचे गिर गया। जिस कारण इस घटना से 26 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार ट्रक में सवार लोग शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ट्रक का ड्राइवर दूसरी गाड़ी से आगे जाने की कोशिश कर रहा था जिस कारण ये हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में करीब 60 लोग सवार थे।
ये सभी बोताढ़ जिलें में किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मरने वालों में 10 औरतें और पांच बच्चे शामिल है। फिलहाल पुसिल मामले पर कारवाई कर रही है।





