Yamunanagar Accidnet Due to Dense fog:
घने कोहरे से हादसे लगातर बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार सुबह यमुनानगर में (Yamunanagar Accidnet) घने कोहरे व्यासपुर–साढ़ौरा मार्ग पर सड़क हादसा की चपेट में चार लोग आए. एलबीएस शिक्षण संस्थान के समीप डंपर, निजी बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हुई. इसमें दो छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा.
डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर (Yamunanagar Accidnet) मार दी-
सुबह करीब साढ़े आठ बजे घनी धुंध छाई थी. दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर कर चल रहे थे. साढ़ौरा की ओर से आ रही एक निजी बस एलबीएस शिक्षण संस्थान के पास छात्राओं को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी. बस के पीछे साइकिल पर सवार करनैल और कर्मबीर भी रुक गए. उनके पीछे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक भी बस को खड़ा देख रुक गया. कुछ मिनट बाद बस को ओवरटेक कर आगे बढ़ने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आ गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और डंपर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. हालांकि ट्रैक्टर चालक कीमती लाल बाल-बाल बच गया.
दो छात्राएं व साइकिल सवार हादसे की चपेट में –
हादसे की आवाज सुनकर शिक्षण संस्थान के कर्मचारी, छात्र और स्थानीय लोग बाहर निकल आए. टक्कर के दौरान बस से उतर रही दो छात्राएं काजल व एक अन्य तथा साइकिल सवार कर्मबीर और करनैल चपेट में आ गए. सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. करनैल को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया. कर्मबीर की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर किया गया.
दोनों छात्राओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया.
अन्य खबरों के जानें-
Greenfield Road Project: मोहाली का ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट शुरूः हिमाचल, जम्मू जाने के लिए मोहाली-चंड़ीगढ़ एंट्री की जरुरत नहीं



