ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के खजूरी में 3 साल की मासूम तनिष्का की उसी के स्कूल की बस के नीचे आने से मौत हो गई | हादसा उस वक्त हुआ जब उसी के आदर्श पब्लिक स्कूल की बस उसे उसके घर छोड़ने के लिए आई और बच्ची उतरी तभी वो बस के आगे के टायर के नीचे आ गयी | बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी |
स्कूल बस के नीचे आई मासूम
हादसे के बाद स्कूल का ड्राइवर बस लेकर मौके से फ़रार हो गया | जांच अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है सूचना मिली थी के तनिष्का नाम की बच्ची का उसी के स्कूल की बस से एक्सीडेंट हो गया है। बच्ची के ताऊ के बयानों के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है | वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

