ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मानसा के सरकारी प्राईवेट स्कूलों में पढ़ते बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर दूर गाँवों से आते हैं | और देखिए कैसे इन नन्ही जानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है | एक आटो में पंद्रह से अठरह बच्चे सवार होते हैं और इन की जिंदगी को जोखिम में डाला जा रहा है | प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है | आटो चालक खुद इस बात को मानते है | हैरानी की बात है कि बार बार कहने के बाद भी तय मानकों को follow नहीं किया जा रहा | तय मानक है -खिड़की में लोहे के ग्रिल लगी हो | फर्स्ट एड बाक्स होना जरूरी है | बस में फायर इंस्टीग्यूशर होना जरूरी है |
स्कूल बस की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए | बस के पीछे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के टेलीफोन नंबर के अलावा स्कूल का कांटैक्ट नंबर भी लिखा होना चाहिए | साथ ही स्कूल का नाम लिखा जाना चाहिए | हकीकत क्या है वो बताते है | बच्चों को बेतरतीबी से वाहनों पर लादा जा रहा है | स्कूल बसों के अलावा टैंपो-टैक्सी पर भी अवैध तरीके से बच्चों को खुलेआम ढोया जा रहा है | मनमाने ढंग से ऑटो में भरे बच्चों को देखकर भी पुलिस-प्रशासन मौन बना हुआ है | स्कूल प्रशासन को भी इस बात की परवाह नहीं कि बच्चे किस तरह स्कूल पहुंच रहे हैं |
बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
ताक पर रखे जाते हैं नियम
पुलिस और प्रशासन को नहीं दे रहा कोई ध्यान
क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन ?
Watch Video
https://youtu.be/kV8TshMfZC8
