सीएम जयराम का पिछली सरकार पर वार, पिछली सरकार को चला रहे थे माफिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर ने कुल्लू में पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला | सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर ने कुल्लू में पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला | सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थी | ड्रग माफिया, खनन माफिया और तबादला माफिया पिछली सरकार को चला रहे थे |

पिछली सरकार को चला रहे थे माफिया- सीएम

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू के बजौरा में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, युवा और कमज़ोर वर्गों कल्याण के लिए वचनबद्ध है और सरकार ने इन वर्गो के कल्याण के लिए बजट में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है |

प्रदेश सरकार कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की बागडोर सम्भालने के बाद ऐसा कोई भी दिन नहीं बीता जब सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कोई निर्णय और पहल न की हो | उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का वर्तमान प्रदेश सरकार पर पूरा विश्वास है। ऐसे में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वे उनकी अपेक्षओं पर खरा उतरें। इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं भी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *