पलवल प्रशासन ने नहीं किया किसी को अलर्ट, ग्रामीण खुद कर रहे बाढ़ से बचने के इंतजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया यमुना नदीं में छोड़ा गया पानी अब प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए खतरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया यमुना नदीं में छोड़ा गया पानी अब प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए खतरा बनता जा रहा है। पलवल जिले के हसनपुर के गांवों से गुजर रही यमुना नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में बह गई है। इतना ही नहीं गांवो में भी यमुना का पानी घुस चुका है। इतना सब होने पर भी जिला प्रशासन की ओर से किसी भी गांव में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।
PALWAL YAMUNA 1इसके अलावा लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए भी प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं कि गए, जिस कारण अचानक नदी का पानी बढ़ने से दर्जनों गांव उसकी चपेट में आ गए। क्षेत्र के लोगो ने अपने स्तर पर यमुना नदी के निकट खेतों पर रहने वाले किसानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचने को कहा है। यमुना नदी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए लोगो ने निकटवर्ती गावों में चौकीदार व सरपंच के माध्यम से लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण अरुण कुमार और रमेश चन्द ने बताया कि  यमुना नदी में छोड़े गए पानी को लेकर आस पास के गांव के लोगो को पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है।PALWAL YAMUNAउन्होंने बताया कि नदी के किनारे पड़ने वाले गाँव अच्छेजा, इन्द्रा नगर, कुशक,  टप्पा, बिल्लौचपुर,  अथवा, काशीपुर, सौरुकानगला, फाटनगर,  लहरपुर, सतुआगढ़ी, हसनपुर और माहोली के अलावा अन्य दर्जनों गावों के लोगों को नदी के तेज बहाव को देखते हुए वहा जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि  चौकीदार के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि यमुना नदी से दूरी बनाए रखें, लेकिन अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारियों यमुना नदी किनारे पड़ने वाले गांवो के लोगो से संपर्क नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *