ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैरा ने हाईकमान के द्वारा कन्वेंशन को रद्द करने के आदेशों को नकारते हुए 2 अगस्त को सभी आम आदमी पार्टी के वालंटियर को आने के लिए कहा है। बता दें कि सुखपाल खैरा ने इस कन्वेंशन के पोस्टरों को भी जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि हाईकमान ने सुखपाल खैरा को नेता विपक्ष के पद से हटाकर उनकी जगह हरपाल चीमा को नियूक्त कर दिया है। जिस कारण सुखपाल खैरा हाइकमान से काफी नाराज चल रहे है। इस नाराजगी के बावजुद भी सुखपाल खैरा ने 2 अगस्त को बठिंडा में होने वाली कन्वेशन के लिए जारी किए पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भी तस्वीर भी लगाई है।
I urge all the brave Punjabi’s to attend our Aap Convention at Bathinda on 2nd August at Woods Resort Dabbwali road to espouse the cause of our state-khaira pic.twitter.com/4w4bh6AOKs
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) July 30, 2018
सुखपाल खैरा ने इस पोस्टर जारी करते हुए एक ट्वीट भी किया है। साथ खैरा ने इस ट्वीट में कहा है कि पंजाब के हितों और हक सच की लड़ाई के लिए आप वालंटियर दो अगस्त को बंठिडा़ मेंडिब्बे वाली रोड में स्थित वुड रिसोर्ट में पहुंचे। गौरतलब है कि हाईकमान ने इस कन्नवेशन को रद्द करवाने के लिए सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायकों को एक मीटिंग के लिए बुलाया था जिसमें उन्होने कहा था कि वो इस कन्वेशन को ना करें पर सुखपाल खैरा सहित सभी विधायकों ने इस बात को मंजूर नहीं किया। जिस कारण ये मीटिंग बेनतीजा साबित हुई।

