ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया था। जिसके बाद सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायक दिल्ली पहुंचे। ये मीटिंग को मनीष सिसोदिया के आवास में हुई।
पर इस मीटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला है। मीटिंग के दौरान सुखपाल खैरा के साथ खड़े विधायकों का कहना है कि वो अपने फैसले पर कायम है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो हरपाल चीमा को नेता विपक्ष नहीं मानेंगे। जिसके बाद कहा जा सकता है कि पंजाब के विधायको के साथ की गई मीटिंग बेनतीजा साबित हुई।
वहीं दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि उन्होने पंजाब के सभी विधायकों के साथ मीटिंग की और उनको समझाया कि आम आदमी पार्टी गरीब और दलितों के हक की आवाज उठाने के लिए बनाई है। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हरपाल चीमा को नेता विपक्ष बनाकर दलित समाज को समान और उनको हक दिया है।
जिस कारण अब विधानसभा में दलितों की भी आवाज बुलंद होगी। गौरतलब है कि इस मीटिंग के दौरान सुखपाल खैरा ने मनी, सिसोदिया के साथ मुलाकात की और साथ ही उनको 2 अगस्त में होने वाले कन्वेशन में भी न्यौता दिया।



