ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजस्थान के अलवर जिले के ललावंडी गांव में गाय लाते समय भीड़ की ओर से मारे गए नूंह जिले के कोलगांव निवासी रकबर को इंसाफ दिलाने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारी संख्या में लोगों के अलावा सभी दलों के नेता भी शामिल हुए। महापंचायत में पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव भी पहुंचे।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/305068313392370/
महापंचायत में रामगढ़ के बीजेपी विधायक ज्ञान देव आहूजा और विहिप नेता नवल किशोर की जमकर आलोचना की गई।कई घंटे चली महापंचायत में रकबर उर्फ़ अकबर की मौत की जांच सुप्रीमकोर्ट के सीटिंग जज से कराई जाने, रकबर के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार की ओर से वहन किए जाने के साथ रकबर की विधवा को नौकरी देने की मांग की गई।
इसके अलावा महापंचायत में मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग राजस्थान सरकार से की गई है।महापंचायत में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रहीस खान, नसीम अहमद विधायक फिरोजपुर झिरका, पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद, पूर्व मंत्री आजाद मोहमद, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व विधायक मास्टर अजमत खान, पूर्व विधायक शहीदा खान के अलावा कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे।
