रामामंडी में हुई फायरिंग में युवक की मौत, मृतक युवक के परिजनों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के रामामंडी में हुई फायरिंग में मारे गए अजय कुमार उर्फ दोना के परिजनों ने उसकी लाश को जालंधर-होशियारपुर रोड पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के रामामंडी में हुई फायरिंग में मारे गए अजय कुमार उर्फ दोना के परिजनों ने उसकी लाश को जालंधर-होशियारपुर रोड पर रख कर जाम लगा दिया। आपको बता दें कि जालंधर के रामामंडी  कर्ल जिम के बाहर 30 वर्षीय अजय कुमार डोना को दो नकाबपोश युवक गोलियां मारकर फरार हो गए थे।

firing

अजय कुमार को चार गोलियां लगी थी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया था। शनिवार को अजय कुमार डोना ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने इस मामले में एक युवक को राउंडअप किया है। लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *