न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपके मन में बहुत कुछ चल रहा है। दिल की धड़कनें कुछ कह रही हैं। दिमाग कुछ कह रहा है। शब्द जुबां पर नहीं आ पाते। कहना बहुत कुछ है। कह नहीं पा रहे।
तो ये मौका आपके लिए है।
पढ़ाई के बाद करियर कैसा होगा? जॉब कैसी होगी? बॉस कैसा होगा? आगे कैसे बढ़ेंगे?
तमाम सवाल हैं। दिमाग घूम रहा है। जवाब नहीं मिल रहा ? मन में बहुत से विचार आ रहे हैं।
कहना बहुत कुछ है। कह नहीं पा रहे। तो ये मौका आपके लिए है।
बचपन के साथी पीछे छूट गये। हरप्रीत, जसमीत, जसप्रीत, हरमिंदर, जसपिंदर की याद आती याद आती है। बचपन में जो दिल धड़का था, वो बता नहीं पाए, तो ये मौका आपके लिए है।
निकालिए, दिल के गुबार।
लिखिए, एक छोटी कहानी, एक कविता, एक नाटक।
जो आपको अच्छा लगे। और भेज दीजिए,
editor@livingindianews.co.in
आपकी कलम ने अगर दिल को छुआ तो हम उसे लिविंग इंडिया न्यूज की वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे: –
http://www.livingindianews.co.in/category/literature/
अपनी फोटो और फोन नंबर भेजना ना भूलें।

