इनकी तस्वीर देखकर नहीं बता सकेंगे मां-बेटी में अंतर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं कुछ लोगों के आगे उम्र का सफर थम जाता है। आगरा की रश्मि सचदेवा को देखकर भी आप यही सोचेंगे।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं कुछ लोगों के आगे उम्र का सफर थम जाता है। आगरा की रश्मि सचदेवा को देखकर भी आप यही सोचेंगे। रश्मि सचदेवा एलीट मिसेज इंडिया 2016 रह चुकी हैं और वो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से भी जुड़ी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

41 साल की रश्मि और 22 साल की उनकी बेटी आस्का को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि कौन मां और कौन बेटी है। बढ़ती उम्र के बावजूद जवां रहने का श्रेय रश्मि अपनी फिटनेस को देती हैं। रश्मि जिम से दूर रहती हैं लेकिन सुबह की सैर करना नहीं भूलती।

रश्मि की शादी 19 साल की उम्र में हो गई थी। आस्का के पैदा होने के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। जिसके बाद उन्होंने सुबह की सैर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने खाने पर भी ध्यान दिया। जिसका जल्द ही नतीजा हुआ और वो स्लिम-ट्रीम नजर आने लगी।रश्मि और आस्का एक मां-बेटी के साथ ही बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। आस्का के कहने पर ही रश्मि ने सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और एलीट मिसेज इंडिया 2016 का खिताब जीतने में सफल हुईं। रश्मि के पति भी उन्हें जिंदगी के हर कदम पर सपोर्ट करते रहे हैं।

रश्मि ने साल 2016 में रश्मि मिसेज इंडिया और मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वो मिसेज यूनिवर्स में शामिल हुईं, जहां उन्हें मिसेज यूनिवर्स गोल्डन हार्ट का खिताब मिला। बेटी के प्रोत्साहन से रश्मि इन खिताबों को जीतने में सफल हुईं।आस्का को भी मॉडलिंग करने के कई ऑफर आए हैं, लेकिन वो अभी पढ़ाई कर रही है। रश्मि की मानें तो उन्होंने आस्का को करियर चुनने की छूट दे रखी है। अभी वो स्टडी में बिजी है और ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद वो जिस फील्ड में जाना चाहेगी, जाने के लिए स्वतंत्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *