पंचकूला पुलिस ने पता लगा लिया हनीप्रीत की उस रात का सच!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत का एक सनसनीखेज सच पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने उस रात की…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत का एक सनसनीखेज सच पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने उस रात की हकीकत पता कर लिया है, जब हनीप्रीत ने एक खौफनाक साजिश की पूरी प्लानिंग की थी। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, SIT ने पंचकूला हिंसा से जुड़ी सारी सच्चाई का पता लगा लिया है। SIT को पता चला है कि पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए 17 अगस्त की रात सिरसा डेरे में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में 20 सदस्य मौजूद थे। मीटिंग में हनीप्रीत ने सारी प्लानिंग के बारे में विस्तार से बताया था। वहीं मीटिंग में हनीप्रीत के साथ आदित्य इंसां और गोपाल इंसां भी उपस्थित थे।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

दरअसल, इस सनसनीखेज सच का पता SIT की जांच में सामने आया। जब SIT ने हनीप्रीत, आदित्य इंसां और गोपाल इंसां के मोबाइल लोकेशन का पता लगाया तो जानकारी मिली कि तीनों 17 अगस्त की रात को सिरसा डेरे में मौजूद थे। रिमांड पर पूछताछ के दौरान हनीप्रीत ने भी 17 अगस्त की रात हुई मीटिंग के बारे में जानकारी दी थी। भले ही पंचकूला हिंसा मामले में आरोपी हनीप्रीत और अन्य कोर्ट में अपने बयान से पलट जाए। लेकिन मोबाइल लोकेशन उनके खिलाफ गवाही देने के लिए काफी हैं। 17 अगस्त की रात हुई मीटिंग में शामिल गोपाल इंसां के बयान से भी पुलिस को पंचकूला हिंसा के बारे में काफी कुछ पता चला है।

हनीप्रीत का ‘पंचकूला में प्लान V’

हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा की प्लानिंग तो की, इसके साथ ही उसने ‘प्लान V’ भी तैयार करके रखा था। हनीप्रीत और टीम ने पूरी तैयारी कर रखी थी कि अगर पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट रेप के आरोप में बाबा गुरमीत राम रहीम को बरी कर देती है तो ‘प्लान V’ के तहत विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी भी करके रखी गई थी। 25 अगस्त को काफिले के साथ पंचकूला पहुंचे राम रहीम के समर्थकों ने गाड़ियों में जश्न का पूरा सामान रखा था, लेकिन कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया। इसके बाद डेरा के गुंडों और समर्थकों ने पंचकूला में हिंसा का नंगा नाच करके खतरनाक मंसूबे जाहिर कर दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *