ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी को लगातार मजबूती मिल रही है। दूसरे दलों और कई नामी हस्तियों ने बीजेपी का दामन थामा है। अब अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीक के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में इन दोनों खिलाड़ियों ने बीजेपी ज्वाइन की है। इस दौरान अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी इन दोनों खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में टिकट देकर उतारेगी।
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी में दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और दोनों ही खिलाड़ी युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं। पार्टी भी युवाओं के लिए तत्पर है।


