जन्म देने के बाद नवजात को फेंका खिड़की से बाहर, फिर नाबालिग मां ने किया बड़ा खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिमला के रोहड़ू में मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक नाबालिग ने अपने बच्चे को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिमला के रोहड़ू में मानवता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक नाबालिग ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल  मे शौचालय की खिड़की से बाहर फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

newborn

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में सफाई कर्मियों को सफाई के दौरान बच्चे का शव मिला। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। देरी न करते हुए डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जब रिकॉर्ड खंगाले गए तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग के फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है।

rape

वहीं पूछताछ के बाद पंद्रह वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि, उसका फूफा लंबे समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। ऐसे में बेइजत्ती लसे बचने के लिए उसने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *