विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो का शंखनाद, सरकार बनने पर जनता से किए ये तमाम वादे..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की प्रमुख विपक्षी पार्टी रही इनेलो ने 25 सिंतबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर चुनावी शंखनाद किया और जनता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की प्रमुख विपक्षी पार्टी रही इनेलो ने 25 सिंतबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर चुनावी शंखनाद किया और जनता के सामने कई वादों का पिटारा भी खोल डाला। कैथल में आयोजित रैली में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला ने इस दौरान जमकर बीजेपी- कांग्रेस पर निशाने साधे और लोगों से बहुत से वादे भी किए।

खास बात तो ये रही कि परिवार में पड़ी फूट के चलते उन्होंने जजपा पर एक शब्द भी नहीं कहा। इस के साथ विधानसभा चुनाव के चलते ये भी घोषणा कर दी गई कि इनेलो 2 अक्टूबर को सीटों की घोषणा कर देगी। जिसमें 33 प्रतिशत महिलाओं को सीटें दी जाएंगी। जबकि युवाओं को उनकी संख्या के मुताबिक टिकट मिलेंगी।

इनेलो ने हरियाणा के हर किसान, दुकानदार और कामगार व्यक्तियों के तमाम कर्जे माफ करने का बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से ये भी बड़ी घोषणा की गई है कि इनेलो के सत्ता में आने पर हर बेटी को उसकी शादी में पांच लाख रुपये का शगुन दिया जाएगा। किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी और हरियाणा के युवाओं को प्रदेश में स्थापित उद्योगों और संस्थानों में 75 फीसद रोजगार दिए जाएंगे।

जिसका साफ तौर पर मतलब ये भी है कि इनेलो फिर से हरियाणा की जनता का विश्वास हासिल करना चाहती है, पार्टी के अस्तित्व को लेकर जो भी विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, उनको गलत साबित कर इनेलो अपनी धाक प्रदेश में फिर से जमाना चाह रही है। क्योंकि सभी जानते हैं कि हरियाणा में एक मजबूत विपक्ष के तौर पर रही इनेलो आज काफी कमजोर है, इनेलो के दोफाड़ होने से पार्टी के नेताओं ने तो इनेलो को अलविदा कहा ही था, वहीं, वोट बैंक भी आपसे में बंट गए। लेकिन अब जनता के सामने कई वादे पेश कर पार्टी फिर से अपने संगठन को मजबूत दिखा कर लोगों के वोट बैंक बटोरने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, कैथल में बुधवार यानि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 106वीं जयंती पर एक सम्मान दिवस रैली आयोजित की गई, जिसमें ओम प्रकाश चौटाला और अभय चौटाला ने भाजपा को उसके पिछले वादों के लिए कटघरे में खड़ा कर डाला और जमकर तीखी बयानबाजी भी बीजेपी पर की। पिता-पुत्र की इस लजोड़ी ने हरियाणा में भाजपा सरकार के दौरान तीन बार हुई हिंसा के लिए भी भाजपा सरकार को ही मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया। इन मामलों में जाट आरक्षण आंदोलन, डेरा हिंसा और करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल की गिरफ्तारी के दौरान बिगड़े हालात का जिक्र किया गया।

वहीं,अभय चौटाला ने जनता से इनेलो की सरकार बनने पर जो वादे किए उन पर एक नजर डाल लेते हैं। इनेलो की तरफ से ये ऐलान किया गया कि…
-सरकारी नौकरियों की परीक्षा व इंटरव्यू के लिए बसों में मुफ्त सफर प्रदान किए जाएंगे।
-उद्योगों में हरियाणा के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
-सरकारी नौकरी के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानियों का सामने न करना पड़े..
-हर वर्ग के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
– राज्य के हर परिवार में नौकरी दी जाएगी।
-15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता।
-बेटियों को मुफ्त उच्च शिक्षा।
-बुजुर्गों को 3000 रुपये मासिक पेंशन।
घर का बिजली का बिल आधा।
-पूर्व फौजियों को 200 गज में मकान।
-ट्रैक्टर को दोबारा गड्डा घोषित कर सरकारी खजाने से रजिस्ट्रेशन फीस।
-किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू।
-सरसों, ज्वार-ग्वार और बाजरे की सरकारी खरीद।

विधानसभा चुनाव के चलते इनेलो ने भी जीत की ताल ठोक दी है। 22 सितंबर को जेजेपी ने भी चौ. देवीवलाल के जन्मदिवस के चलते रोहतक में रैली की थी औऱ इस दौरान जनता से कई वादे भी किए गए। उधर बीजेपी अपनी जन शक्ति दिखा रही है। कांग्रेस में भी हुड्डा- शैलजा के सक्रिय होने से पार्टी में जीत की उम्मीद जगी है। अब इनेलो ने भी खुलके जनता को समस्याओं से छुटकारा दिलाने और प्रदेश में नए वादों के साथ अफनी सरकार बनाने के वादे कर डाले हैं। लेकिन जनता की पसंद क्या होगी ये तो 24 सिंतबर को ही सबके सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *