Cricket World Cup (U-19)IND vs USA:
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आज से आग़ाज़ हो रहा है. यह टूर्नामेंट का 16वाँ एडिशन है. इसका आयोजन ज़िम्बाब्वे (Cricket World Cup (U-19)IND vs USA) और नामीबिया में हो रहा है. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने अमेरिका के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है.
यह मैच ज़िम्बाब्वे के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में हो रहा है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. अमेरिका टीम की कप्तानी उत्कर्ष श्रीवास्तव कर रहे हैं. म्हात्रे ने गेंदबाजी के बारे में कहा कि वह तीन पेसर, एक ऑलराउंडर और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतरे हैं. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
16वें ओवर में पर पांच विकटें उड़ी-
12वें ओवर में 34 के स्कोर पर अमेरिका को दो और झटके लगे। हेनिल पटेल ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को क्लीन बोल्ड किया. वह खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद आखिरी गेंद पर अर्जुन महेश को अम्ब्रिश के हाथों कैच कराया. वह 16 रन बना सके. फिलहाल अमोघ अरापेल्ली और अदनित झाम्ब क्रीज पर हैं. हेनिल ने इससे पहले अमरिंदर गिल को भी आउट किया था. वहीं साहिल गर्ग को दीपेश ने पवेलियन भेजा था. अमेरिका को 16वें ओवर में 39 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा. खिलन पटेल ने अमोघ अरापेल्ली को विहान के हाथों कैच कराया.
Cricket World Cup (U-19)IND vs USA, प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश पंगलिया, अंब्रिश आर एस, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल
अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अद्निब झंब, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अर्जुन महेश, सब्रिश प्रसाद, अदित कप्पा, अमोघ रेड्डी, ऋषभ राज, रित्विक रेड्डी
अन्य खबरें जानें-
ਪਤੀ – ਪਤਨੀ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ



