RR vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में पक्की की अपनी जगह, जानिए कैसा रहा मैच?

RR vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच…

RR vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में पक्की की अपनी जगह, जानिए कैसा रहा मैच?

RR vs MI IPL 2026:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर, प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए RR की टीम ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन पर सिमट गई.

जोफ्रा आर्चर ने चटकाए सर्वाधिक 3 विकेट

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 34 रन और विल जैक्स ने 33 रन बनाए. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने 2-2 विकेट हासिल किए. पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया.

वैभव सूर्यवंशी 4 रन पर आउट

राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, जोफ्रा आर्चर ने 32 रन, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन जोड़े. वहीं, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, मुबंई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया.

राजस्थान प्लेऑफ में

इस जीत के साथ ही रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह राजस्थान की 14 मैचों में 8वीं जीत रही और टीम ने 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एंट्री कर प्लेऑफ में पहुंच गई है. वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा. MI को 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा.

 

अन्य ख़बरें जानें-

Chhattisgarh: महिला ने 90 साल की बीमार सास को 9 किलोमीटर तक पीठ लादकर लाया, 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *