Haryana CM: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से मिले कलाकार, ‘नशा मुक्त प्रदेश’ के लिए देंगें सरकार का साथ

Artists Meet Haryana CM: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज हरियाणा और पंजाब के प्रमुख कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस…

Artists Meet Haryana CM:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज हरियाणा और पंजाब के प्रमुख कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान (Artists Meet Haryana CM) कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही निर्णायक मुहिम की सराहना की और सामाजिक बदलाव के इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिया. कलाकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है, लेकिन नशा इस पूंजी को खोखला कर रहा है.

Artists Meet Haryana CM, कलाकार करेंगें प्रेरित-

कलाकारों ने मुख्यमंत्री के इस विचार का समर्थन करते हुए घोषणा की कि वे अपने गानों, शॉर्ट फिल्मों और सोशल मीडिया कंटेंट के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे. कलाकार ऐसे गीतों का निर्माण करेंगे जो युवाओं को खेलों और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करें. कलाकारों ने “नशा मुक्त हरियाणा” के लक्ष्य को एक जन-आंदोलन बनाने में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही.

100 एकड़ की फिल्म सिटी को लेकर उत्साह-

मुलाकात के दौरान कलाकारों ने पिंजौर (पंचकूला) में विकसित की जा रही 100 एकड़ की फिल्म सिटी को लेकर भारी उत्साह दिखाया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाकारों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कलाकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि सरकार प्रसार भारती के साथ भी संपर्क में है ताकि दूरदर्शन पर सप्ताह में कम से कम एक बार हरियाणवी फिल्म का प्रसारण सुनिश्चित किया जा सके, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिले.

अन्य खबरें जानें-
World Cup (U-19) IND vs USA: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अमेरिका के ख़िलाफ़ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी, 16 ओवर में उड़ी पांच विकटें
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *