Rewari में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

रेवाड़ी, 12 अक्टूबर रेवाड़ी जिले में महाराज अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। नवजात बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। महिला की…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 12 अक्टूबर

रेवाड़ी जिले में महाराज अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। नवजात बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया औऱ अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के इल्जाम लगाए। अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि महिला को साइलेंट अटैक आया था, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने असप्ताल प्रशासन पर लगाए आरोप

रेवाड़ी शहर की मोहल्ला संघी का बास निवासी पूनम की रविवार सुबह महाराज अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के ऑपरेशन दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी, जिसके चलते पूनम की ब्लीडिंग नहीं रूकी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनोँ ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए।

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। महिला के इलाज के दौरान किसी भी लापरवाही होने से इनकार कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई ।

अन्य खबरें जानें-

Rajasthan में पूर्व भाजपा विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70 लोगों ने किया हमला

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *