Three suspicious drones spotted at Amritsar airport: मचा हडकंप, सुरक्षा के चलते 3 उड़ानों का बदला रूट

अमृतसर, 12 अक्टूबर पंजाब के अमृतसर के एयरपोर्ट पर रविवार देर रात 2-3 संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से हडकंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से…

अमृतसर

अमृतसर, 12 अक्टूबर

पंजाब के अमृतसर के एयरपोर्ट पर रविवार देर रात 2-3 संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से हडकंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट से तीन उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापिस दिल्ली भेज दिया गया। मुंबई से आने वाली फ्लाइट को चंडीगढ भेजा गया।कुआलालंपुर से आ रही मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान को दिल्ली भेजा गया। सुरक्षा जांच के बाद एयरपोर्ट का दोबारा संचालन सामान्य कर दिया गया।

रात 9.30 बजे दिखे संदिग्ध ड्रोन

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9.30 बजे एयरपोर्ट पर संदिग्ध वस्तुओं को CISF के जवानों ने आसमान में उड़ते देखाष जिसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद अमृतसर आने वाली 3 फ्लाइटों का मार्ग बदल दिया गया। जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जिसके चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई

संदिग्ध वस्तुएं देखे जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुरक्षा अधिकारी पता लगाने में जुटे हुए हैं कि देखे गई वस्तुएं ड्रोन थी या कुछ और।हालांकि जांच पूरी होने के बाद एयरपोर्ट संचालन सामान्य कर दिया गया।

अन्य खबरें जानें-

Rewari में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *