मोहाली, 12 अक्टूबर
मोहाली में सोमवार सुबह 10 बजे ED की टीम ने सेक्टर 69 स्थित पार्क असप्ताल में पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ED ने एक साथ पार्क असप्ताल की सभी शाखाओं में छापेमारी की।इस कार्रवाई के दौरान, अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालयों में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। जांच टीम अस्पताल के वित्तीय लेनदेन, टैक्स भुगतान, बैंक खातों, बिलिंग रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं के तहत किए गए दावों से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।
ED ने डिजिटल डेटा खंगाला
इसके अलावा ED ने कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल डेटा की भी जांच कर रही है। अस्पताल में केंद्रीय एजेंसी की इस कार्रवाई ने इलाके में चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस खास मामले की जांच की जा रही है या इस कार्रवाई के पीछे क्या कारण हैं।
ED की कार्रवाई जारी
केंद्रीय एजेंसी ने इस कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह कार्रवाई किसी FIR या किसी अन्य चल रही जांच के आधार पर की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है; इस मामले से जुड़ी और जानकारी तभी स्पष्ट हो पाएगी जब संबंधित विभाग आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।
अन्य खबरें जानें-



