कपूरथला,13 अगस्त
कपूरथला से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला की चप्पलों से बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में व्यक्ति महिला के मुंह पर लगातार चप्पलें मारता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान और शर्मसार हैं।
मंदिर के बाहर भीख मांगने आती है महिला
सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो कपूरथला के एक मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है, जहां उक्त महिला भीख मांगने आती है। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने एक दुकान है और घटना से पहले महिला की दुकानदार की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
पत्नी से बात करने के बाद दुकानदार ने की पिटाई
बताया जा रहा है कि दुकानदार जब वापस अपनी दुकान पर आया तो उसने अपनी पत्नी से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसने महिला को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में वह महिला के साथ काफी बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला और दुकानदार पक्ष की ओर से क्या शिकायत दी गई है और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
अन्य खबरें जानें –
पलवल में नगर परिषद कर्मचारियों का 7वें दिन भी प्रदर्शन, शहर की सफाई व्यवस्था हुई ठप्प


