तो क्या जेजेपी करेगी हरियाणा में अकाली दल से गठबंधन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अकाली दल के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने बयान दिया है। दिग्विजय चौटाला ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अकाली दल के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने बयान दिया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि अकाली दल एक बड़ी पार्टी है, जो कि चुनाव लड़ सकती है।

वहीं, जब दिग्विजय चौटाला से अकाली दल के जेजेपी से गठबंधन पर चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और गठबंधन को लेकर पार्टी ही निर्णय करेगी।

उधर, दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के एसएसपी को पार्टी की छवि खराब करने वाले एक युवक के खिलाफ शिकायत भी दी है, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के साथ एक ओडियो क्लिप भी उन्हें सौंपा है। दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *