पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर खाने में पति को खिलाया जहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में किसी भी रिश्ते को लेकर इंसान के दिल में कोई भी ज्जबात नहीं है। और ना ही इन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में किसी भी रिश्ते को लेकर इंसान के दिल में कोई भी ज्जबात नहीं है। और ना ही इन रिश्तों की कोई कदर है। रिश्ते की मिठास इस कदर फिकी हो गई है कि आज रिश्ते बस मतलब के ही रह गए है। ऐसा ही एक मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है जहां पर एक ऐसी घटना घटी है जिसने रिश्तों को तार तार करके रख दिया है।

murder

मामला गांव संगूधौण का है जहां पर एक बेटे और बेटी ने अपनी मां के साथ मिल कर अपने ही पिता जरनैल सिंह को खाने में जहर मिल कर दे दिया। जिस कारण मौके पर ही उनके पिता की मौत हो गई। इसके बाद मृतक की लाश को नहर में फेक दिया। कहा जा रहा है कि इस मामले में मृतक के बेटे की पत्नी भी शामिल बताई जा रही है।

poison

फिलहाल पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामल की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खैर इस मामले के बाद आज के समय में किसी भी रिश्ते का कोई भी वजुद नहीं रहा है हर स्थान पर रिश्तों का कत्ल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *