चिट्टे ने निगले पंजाब के नौजवान और पंजाब सरकार सोती रही..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब मे पिछले दो महिनों से नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार के सभी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब मे पिछले दो महिनों से नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार के सभी दावे खोखले नजर आए। जिस कारण विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साध कर कहा कि सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में नशे खत्म करने की बात कही थी जो महज बात ही रह गई। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता हासिल कर लेने के बाद पंजाब में से नशे को खत्म नहीं किया जिस कारण नशे के कारण कई माओं को अपने बेटे को खोने का गम सहना पड़ा। पंजाब में नौजवानों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है।

सूत्रों से पता चला है कि इस मामले की जांच की गई थी जिसके बाद पता चला कि पंजाब में चिट्टे के ओवरडोज के कारण ही मौते हुई है। जांच रिपोर्ट का ये भी कहना है कि यह मौतें मार्फिन जिसमें अफीम आधारित नशा हेरोइन, स्मैक आदि नशों के ओवरडोज के कारण नौजवानों की मौत हुई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि  नशा मुक्ति केंद्र भी कई नौजवानों की मौत का कारण बना है।

ferozepur youth death on drugs

कहा जा रहा है कि दर्द को हटाने वाली दवाईयों के कारण भी नौजवानों की मौत का कारण है। गौरतलब है कि इसके बावजुद भी पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब नौजवानों की मौत का कारण नशे की कमी है क्योकि उन्होने पंजाब में से नशे की सप्लाई को खत्म कर दिया है। साथ ही सरकार का ये भी कहना है कि नौजवानों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण नहीं हुई है। पंजाब सरकार के इस तरह के बयान नजरअंदाज या जानकारी से बंचित होना कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *