110 फीट गहरे बोरवेल से निकाली 3 साल की बच्ची सना, 30 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के मुंगेर जिले 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची सना को करीब 30 घंटे तक ऑपरेशन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के मुंगेर जिले 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची सना को करीब 30 घंटे तक ऑपरेशन चलाकर सही सलामत निकाल लिया गया है । 3 साल की बच्ची और 30 घंटे में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही थी । आखिर सना ने मौत को भी मात दे दी । बता दे जब सना 110 फीट गहरे बोरवेल गढे में गिरी थी तब इस हादसे के बाद सना की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

bihar-munger

जब दर्द भरी मार्मिक गुहार और दिल को झकझोर देने वाली पुकार थी एक मां की थी, जिनकी तीन साल की बच्ची 110 फीट गहरे बोरवेल में अचानक गिर गई थी । अंदर ही हैं बेटा, ममी-पापा सब है बेटा..कुछ नहीं होगा बेटा । जब रात को लगभग 9.40 बजे बच्ची महफूज निकली, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

bihar child

वही मिट्टी गीली रहने के कारण बचाव दल को सना तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी । हालांकि अब सना की हालात में सुधार है । डॉक्टनरों ने उसकी हालत को सामान्य बताया है।

bihar-munger
सना को मुंगेर सदर अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है । फिलहाल डॉक्टर ने सना की हालत नॉर्मल बताई है यानि सना अब बिलकुल ठीक है ।

bihar-munger

वहीं बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यंमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी ने सना को सही सलामत निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बधाई दी है और मुख्य मंत्री ने उसके इलाज की पूरी वयवस्था करने का आदेश दिया है।

bihar child

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *