ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है | उन्होंने अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा मेरी जिंदगी में एक समय ऐसा आया था कि उन्होंने आत्महत्या करने की भी सोची थी | अपनी स्विंग के लिए मशहूर रहे प्रवीण कुमार ने भारत की और से 68 वनडे, छह टेस्ट और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले |
उन्होंने आगे कहा कि वह आत्महत्या करने के मकसद से रिवॉल्वर लेकर हरिद्वार जा रहे हाईवे पर आत्महत्या करने ही वाले थे तभी अचानक कार में लगी अपने बच्चों कि तस्वीर को देखकर सोच में पड़ गए | उन्होंने उस वक्त यह महसूस किया की अगर में आत्महत्या करता हूँ, तो मेरे फूल जैसे बच्चों का क्या होगा | मैं ऐसा करके उन्हें नरक में नहीं धकेल सकता | ये सब सोच कर मेने इरादा बदल दिया |
प्रवीण कुमार ने कहा कि मैं डिप्रेशन का शिकार हो गया था | मुझे अपने आप से डर लगता था | मैं किसी से बात नहीं कर पाता था, मुझे हमेशा चिढ़चिढ़ापन महसूस होता था | मुझे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था | मैंने ये बात अपने कॉउन्सलर को भी बताई कि मैं अपने विचारों को नियंत्रण नहीं कर पा रहा हूं |’ लेकिन अच्छी बात तो ये है कि बुरा वक्त बीत चूका है pk फिर वापस आएगा |



