आखिर क्यों एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार को कर रहा प्रणाम?

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : सोशल साइट्स पर रोज़ाना कोई ना कोई तस्वीर वायरल हो जाती है। इस बार आंध्रप्रदेश के एक पुलिसवाले की तस्वीर वायरल…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : सोशल साइट्स पर रोज़ाना कोई ना कोई तस्वीर वायरल हो जाती है। इस बार आंध्रप्रदेश के एक पुलिसवाले की तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें वह एक मोटरसाइकिल सवार को प्रणाम कर रहा है। एक नज़र में आपमें से अधिकांश लोग इस तस्वीर की हकीकत नहीं समझ सकेंगे। हम आपको बताते हैं सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इस तस्वीर का सच। 

दरअसल, तस्वीर में दिखाई देना वाले इस शख्स का नाम बी शुभ कुमार है। वो अनंतपुर में सर्किल इंस्पेक्टर हैं। वो पुलिस टीम के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार वो शख्स उधर से गुज़रा। बाइक पर एक साथ इतने लोगों को बैठा देख शुभ कुमार ने हाथ जोड़ लिया और आगे से ऐसी गलती नहीं दोहराने को भी कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *