न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हनीप्रीत और राम रहीम पर बहुत बातें हुई और होती रहेंगी। अब रौशनी का त्योहार दीपावली आने वाला है। और यह इंडिया है, यहां हर चीज़ में प्रॉफिट खोजा जाता है, कुछ यूनिक ट्रेंड सेट किया जाता है।
देश के बाबा भी ऐसा कर रहें हैं तो व्यापारी भी कहां पीछे रहने वाले हैं। कहने का मतलब है कि इस बार दीपावली में बाज़ारों में हनीप्रीत फूलझड़ी मिल रही है तो राम रहीम रॉकेट। दोनों के नाम से दूसरे पटाखे भी मिल रहे हैं।
पंजाब के लुधियाना में पटाखों की दुकानें सज गई हैं तो खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। सबसे ज्यादा उत्साह हनीप्रीत फूलझड़ी, राम रहीम रॉकेट और बम की है। इसके अलावा फ़िल्मी सितारों के नाम से भी पटाखें बेचे जा रहे हैं।
भले ही पटाखे छोड़ने पर हां-ना हो रहा हो, लेकिन बच्चे तैयार बैठे हैं दीपावली पर राम रहीम रॉकेट को आसमान में भेजने और हनीप्रीत फूलझड़ी को छोड़ने के लिए। अब बच्चे तो बच्चे होते हैं वो बिना पटाखे छोड़े शांत थोड़े रहेंगे।
