ऐतिहासिक नाईवाली चौक मतलब मौत की सड़क!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अब इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी कहें या कुछ और। रेवाड़ी का ऐतिहासिक नाईवाली चौक हादसों का सबब बन चुका है…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अब इसे पुलिस प्रशासन की नाकामी कहें या कुछ और। रेवाड़ी का ऐतिहासिक नाईवाली चौक हादसों का सबब बन चुका है और यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होना आम बात हो गई है। मंगलवार की सुबह पत्थरों से भरा एक तेज रफ्तार डंपर बिजली के खम्बे से जा टकराया।

घटना के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि अंधेरा होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस हादसे में बिजली के दो खम्बे क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जिससे आसपास की बत्ती गुल हो गई। सुबह होने पर पुलिस पहुंची और रूट डायवर्ट कराया।

रूट डायवर्ट होने से चौराहे के अलावा शहर में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बत्ती गुल होने की खबर मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *