…जब 72 साल बाद मिले भाई-बहन तो छलक आए आंख से आंसू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनो से बिछड़ने का गम सिर्फ वही इंसान समझ सकता है जिसने अपनो को खोया हो, लेकिन मिलने वाले तो कई दशकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनो से बिछड़ने का गम सिर्फ वही इंसान समझ सकता है जिसने अपनो को खोया हो, लेकिन मिलने वाले तो कई दशकों के बाद भी मिल जाते हैं। इस कहानी में भी यही हुआ जी हां आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे भाई बहन की कहानी जो 72 साल बाद मिले। अक्सर भाई बहनों या परिवारों के बिछड़ने और मिलने के दृश्य आपने फिल्मों में ही देखे होंगे लेकिन ऐसा ही एक सीन रियल लाइफ में भी हुआ है।

1947 में हुए था कबायली हमला 

जानकारी के मुताबिक 72 साल पहले कश्मीर में 1947 में हुए कबायली हमले में एक परिवार बिछड़ गया था। परिवार के कुछ लोग भारत में रह गए तो कई सदस्य पाकिस्तान चले गए थे, लेकिन अब ये परिवार एक बार फिर मिल गया है।

72 साल पहले बिछड़े सोशल मीडिया के जरिए मिले

बतादें कश्मीरी केे पुंछ में एक युवक ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया, जिसमें देश विदेश के साथ-साथ पाकिस्तान के लोगों को भी जोड़ा और अचानक एक दिन 72 साल पहले बिछड़े दो भाई-बहन सोशल मीडिया के जरिए मिल गए वहीं, रायसिंहनगर के रणजीतसिंह अब पाकिस्तान में रह रही अपनी बहन को पाकर बहुत खुश नज़र अ रहे हैं। पाकिस्तान  में रहने वाली उसकी बहन शकीना भी अपने परिवार को पाकर खुश हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *