खेत से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के पास पेहवा में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के पास पेहवा में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों प्लम्बर का काम करते थे, तीनों युवक खेत में से वापस लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।

Death

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ हिसार नेशनल हाईवे पर फूलगढ़ भेरिया गांव के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार सोनू, संदीप और जसवंत की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक खेत में गेहूं की बिजाई करके वापस घर लौट रहे थे, तभी उनकी ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *