ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के तीन आईएएस अधिकारियों समेत 5 अफसरों को लोकायुक्त ने दोषी करार दिया है। मामला पानीपत का है और करीब साढ़े चार साल पुराना है।
Rti कार्यकर्ता पीपी कपूर ने 4 जुलाई 2016 को लोकायुक्त को शिकायत दी थी जिसमे उन्होंने आरोप लगाया था कि, पानीपत के सेक्टर 11 में गरीबों के लिए आरक्षित 15 आवासीय प्लाटों पर हैदराबादी श्मशान भूमि समिति ने कब्जा कर 22 शोरूम बना दिये हैं। उन्होंने समिति को पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी से मिलीभगत होने के भी आरोप लगाए थे।
लोकायुक्त ने सरकार से तत्कालीन डीसी समीर पाल सरो, HSVP के तत्कालीन मुख्य प्रशासक, रोहतक प्रशासक, पानीपत के एस्टेट ऑफिसर विकास ढांढा व दीपक घणघस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की है। सरकार को इनपर कार्रवाई की रिपोर्ट तीन महीने के अंदर वापस लोकायुक्त को देनी है।

