चंडीगढ़, 9 मई:
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के चलते गेहूं खरीद सीजन के दौरान एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए गेहूं की आवक और खरीद दोनों मामलों में लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के दूरदर्शी नेतृत्व में 122 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया गया है। खरीद के शुरुआती चरणों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की गई है।
अब तक कुल 122.73 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 122.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 7 लाख से अधिक किसानों के खातों में 29000 करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।
गौरतलब है कि निर्बाध और सफल खरीद सीजन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत 1897 खरीद केंद्रों और लगभग 986 अस्थायी यार्डों को संचालित करने जैसे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Wheat Arrival & Procurement crosses target mark of 122 Lakh Metric Tonnes
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



