चंद्रमा की सतह पर ये क्या ढूंढ निकाला  नासा ने !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:चाद पर हुए दुर्घटनाग्रस्त चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर के मलबे को नासा ने ढूंढ निकाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज अपने लूनर रेकॉन्सेन्स…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:चाद पर हुए दुर्घटनाग्रस्त चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर के मलबे को नासा ने ढूंढ निकाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आज अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर से ली गई एक तस्वीर जारी की। इस दौरान नासा ने कहा कि  चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है। तस्‍वीर में नीले और हरे डॉट्स के माध्‍यम से विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है।

नासा ने कहा है कि हमने 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्‍वीर जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर के संकेतों की खोज करने के लिए बुलाया था। इसके बाद शनमुगा सुब्रमण्यन नाम के एक व्यक्ति ने मलबे की एक सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *