ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैथल के नाहड़ गांव के सरकारी स्कूल पर भाजपा का भगवा रंग चढ गया है। यह करीब एक महीने पहले ही रंग कराया गया था। अब जब मंत्री कमलेश ढांडा ने बैठक ली तो पिल्लरों पर भाजपा का रंग सभी को दिख गया और अब मामला गरमा गया। इस बारे में जब स्कूल के प्रबंधन से बात की तो उन्होने कहा कि, यह रंग अच्छा लगा तो पिल्लरों पर करवा दिया गया।
यह मामला तब उठा जब हाल ही में मंत्री बनीं कमलेश ढांडा ने पब्लिक मीटिंग इस स्कूल में की। इस दौरान स्कूल की दिवारों के पिल्लरों पर भाजपा के झंडे जैसा रंग से रंगा हुआ मिला। इस बारे में जब गांव के सरपंच से बात की तो उन्होने भी मामला स्कूल प्रबंधन के सिर पर डाल दिया।

