Punjab-Haryana Weather Update : आज पंजाब में बारिश या तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बुधवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. (Punjab-Haryana Weather Update) मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा.
राज्य (Punjab-Haryana Weather Update) में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, फरीदकोट और जालंधर समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम रहा.
मौसम विभाग ने आज और शुक्रवार को पंजाब में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पूरे राज्य में मौसम शांत रहेगा, लेकिन 10-11 मई को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update)में 11 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है. राज्य में कम सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



